Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

लखनऊ की घटना के बाद दून में सख्ती: डीएम के निर्देश, सभी कोचिंग सेंटरों में होगी अग्निसुरक्षा मानकों की जांच

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से हुई 15 बच्चों की मौत की घटना ने पूरे देश में कोचिंग सेंटरों में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। देहरादून शहर में भी कई ऐसे कोचिंग सेंटर हैं जो संकरी गलियों और छोटे-छोटे मकानों में चल रहे हैंजिले के सभी कोचिंग सेंटरों में अग्निसुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। सभी जगहों पर पुलिस और अग्निशमन विभाग के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा। मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए हैं।लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से हुई 15 बच्चों की मौत की घटना ने पूरे देश में कोचिंग सेंटरों में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। देहरादून शहर में भी कई ऐसे कोचिंग सेंटर हैं जो संकरी गलियों और छोटे-छोटे मकानों में चल रहे हैं। कई बड़े कोचिंग सेंटर भी ऐसे हैं जो कि किसी दुकान में संचालित हो रहे हैं। ऐसे में यहां कभी कोई हादसा न हो इसके लिए प्रशासन ने फायर सेफ्टी ऑडिट करने का निर्णय लिया है।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा के प्रति प्रशासन प्रतिबद्ध है। इसके लिए सभी कोचिंग सेंटरों में एक विशेष टीम बनाकर अग्निसुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी। सभी उप जिलाधिकारियों को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस के साथ समन्वय बनाकर पूरी कार्रवाई को किया जाएगा। इसमें फायर सेफ्टी के इंतजाम और कोचिंग सेंटरों में आने जाने वाले रास्तों को भी देखा जाएगा। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button