Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

अलर्ट! निहंग देहरादून आ रहे: मची खलबली, तुरंत छावनी बना प्रेमनगर, तैनात हुई पुलिस फोर्स ने रोका यातायात

निहंगों के देहरादून पहुंचने की सूचना मिलते ही प्रेमनगर में अचानक हलचल बढ़ गई। देखते ही देखते पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। एहतियातन यातायात रोक दिया गया, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। माहौल को देखते हुए बाजारों में भी हड़कंप मच गया और कई दुकानों के शटर गिरने लगे।अलर्ट.. निहंग देहरादून आ रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात विकासनगर से कुछ निहंग सिख देहरादून के निकल पड़े तो खलबली मच गई। इनपुट मिला तो प्रेमनगर छावनी में बदल गया। देखते ही देखते बाजार बंद होने लगे। बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी प्रेमनगर में जमा हो गई। तुरंत यातायात भी रोक दिया गया। जिससे सड़कें जाम हो गई। रात करीब 12:30 बजे तक प्रेमनगर में यही स्थिति रही।प्रेमनगर की सड़क पर पुलिस की गाड़ियो का सायरन गूंजने लगा। तुरंत ही प्रेमनगर में बैरिकेडिंग कर दी गई और छावनी में बदल दिया गया। चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्रेमनगर चौक पर किसी भी वाहन को न तो देहरादून आने दिया गया न ही विकासनगर की ओर जाने दिया गया। देखते ही देखते सड़कें जाम हो गई। मौके पर अफ़रा-तफरी का माहौल बन गया। हर किसी की निगाह प्रेमनगर से विकासनगर की ओर जाने वाले मार्ग पर डटी रही। पुलिस की वैन, दमकल के वाहनो समेत सुरक्षा के लिहाज से जिलेभर की फोर्स को बुलाया गया।प्रेमनगर में रात के समय जैसे ही पुलिस की गाड़ियां पहुंचने लगी तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत बेरिकेड किया तो फोर्स भी लगातार पहुंचने लगी। देखते ही देखते लोगो में भी हड़कंप मच गया और दुकानों के शटर गिरने लगे। सड़कों पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुटने लगी। आधी रात तक प्रेमनगर की सड़क पर यही स्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button