Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

नयना देवी मंदिर के समीप फिर मिला शव…24 घंटे में दूसरी घटना, पुलिस ने जांच शुरू की

नैनीताल झील में नयना देवी मंदिर के समीप शनिवार सुबह एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने झील में शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। नैनीताल झील में नयना देवी मंदिर के समीप शनिवार सुबह एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने झील में शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची तथा शव को झील से बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 45 से 55 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के थानों और गुमशुदगी के रिकॉर्ड के आधार पर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बता दें कि शुक्रवार को भी तल्लीताल क्षेत्र में झील से मल्लीताल निवासी 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला था। कोतवाल राजेन्द्र रावत  ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवा दिया है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की जानकारी हो या मृतक की पहचान के संबंध में कोई सूचना हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button