उत्तराखंड
पुलिस ने अलकनंदा में बरामद किया बुजुर्ग का शव, नदी में पत्थर किनारे पर फंसा था

स्थानीय लोगों ने नदी में शव तैरने की सूचना पीपलकोटी पुलिस चौकी को दी थी। जिसके बाद टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला।पीपलकोटी पुलिस ने बिरही के पास अलकनंदा से एक शव को बरामद किया है। शव नदी में एक पत्थर के किनारे फंसा हुआ था।शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने नदी में शव तैरने की सूचना पीपलकोटी पुलिस चौकी को दी थी। एसआई लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। बताया कि शव की पहचान कोड़िया निवासी रुद्र सिंह राणा (85) पुत्र केदार सिंह के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दी जा रही है




