Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

सीएम के रूप में चार जुलाई को तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे धामी, सरकार प्रदेशभर में मनाएगी सेवा सप्ताह

प्रदेश में बतौर मुख्यमंत्री अभी तक एनडी तिवारी का कार्यकाल सबसे लंबा पांच साल पांच दिन यानी 1831 दिन (दो मार्च 2002 से सात मार्च 2007 रहा था) था।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चार जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। बतौर मुख्यमंत्री उनका कार्यकाल एनडी से अधिक हो जाएगा। इस मौके पर प्रदेशभर में सेवा सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, भाजपा संगठन स्तर पर प्रदेशभर में जश्न मनाएगी।प्रदेश में बतौर मुख्यमंत्री अभी तक एनडी तिवारी का कार्यकाल सबसे लंबा पांच साल पांच दिन यानी 1831 दिन (दो मार्च 2002 से सात मार्च 2007 रहा था) था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बतौर मुख्यमंत्री पांच साल पांच दिन का ये कार्यकाल चार जुलाई को पूरा होने जा रहा है। वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले जुलाई 2021 में राज्य की कमान पुष्कर सिंह धामी को ही मिली थी।चार जुलाई 2021 को पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद से भी धामी लगातार अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस लिहाज से दो सरकार में लगातार उनका बतौर मुख्यमंत्री कार्यकाल चार जुलाई को एनडी तिवारी से अधिक हो जाएगा।मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए। इसके तहत प्रदेशभर में चार जुलाई से 10 जुलाई के बीच सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। हर जिले के मुख्य विकास अधिकारी इसके नोडल होंगे। जिले के प्रभारी मंत्री या मुख्यमंत्री की ओर से नामित प्रतिनिधि की अध्यक्षता में सभी कार्यक्रम होंगे। इसके तहत पहले दिन रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास संबंधित कार्यक्रम, दूसरे दिन प्रदेश में हुई नवीन पहलों, योजनाओं से संबंधित कार्यक्रम, तीसरे दिन रेल, रोड, रोपवे, उड़ान योजना व अन्य से संबंधित परियोजनाओं के कार्यक्रम, चौथे दिन उद्योग, लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों से संबंधित कार्यक्रम, पांचवें दिन कृषि, उद्यान, पशुपालन की उपलब्धियों, नीतियों का प्रदर्शन, छठे दिन महिला, युवा, सैनिक कल्याण के लिए राज्य सरकार के प्रयासों के कार्यक्रम, सातवें दिन स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में सुधार से संबंधित अभिनव पहल के कार्यक्रम होंगे। वहीं, जिलों के स्तर पर चिकित्सा शिविर, दिव्यांगजन के शिविर, सूचना विभाग की ओर से सरकार की उपलब्धियों का साहित्य वितरण, जिला मुख्यालय स्तर पर मैराथन, खेलकूद प्रतियोगिताएं, चार जुलाई को शाम को हर जिला मुख्यालय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। विभाग स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी और लाभार्थियों का पंजीकरण करेंगे। राजस्व विभाग विशेष लोक अदालत समाधान समारोह करेगा।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button