कांग्रेस की महिला नेत्री पर धार्मिक भावना भड़काने का आरोप

क्षेत्र की एक कांग्रेस महिला नेत्री की ओर से सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट साझा कर धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला सामने आया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इसके खिलाफ तीखा रोष जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।विहिप-बजरंग दल के हरबर्टपुर शहर अध्यक्ष विपिन वर्मा की ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि कांग्रेस की एक महिला नेत्री ने सोमवार रात अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट साझा की, जिससे सनातन समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। आरोप है कि पोस्ट में सनातन परंपरा के पूजनीय गुरु के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। संगठन ने इसे समाज का माहौल बिगाड़ने का प्रयास बताया है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



