Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

सूखने के कगार पर बदरीश झील, PMO ने लिया संज्ञान, अक्तूबर में आ सकते हैं पीएम मोदी

बदरीनाथ धाम में मौसम सामान्य होने के बाद भी बदरीश झील सूखने के कगार पर है। ऐसे में अब पीएमओ ने इसका संज्ञान लिया है।प्रशासन हरकत में आ गया है।बनारस की एक विशेषज्ञ संस्था के माध्यम से झील की सफाई का कार्य शुरू कराया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बदरीनाथ मास्टर प्लान के निर्माण कार्यों के कारण झील के प्राकृतिक जलस्रोतों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव तो नहीं पड़ा है। प्रशासन का मानना है कि स्रोतों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही पानी कम होने के वास्तविक कारण सामने आ सकेंगे।दरअसल, आगामी अक्तूबर माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदरीनाथ धाम आगमन की चर्चाएं हैं जिसे देखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। हालांकि जिला प्रशासन ने आधिकारिक रूप से किसी कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की है। मगर धाम में मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी लाई गई है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button