आज कांवड़ लेकर हरिद्वार से ऋषिकेश 22 किलोमीटर पैदल जाएंगी खेल मंत्री

देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या आज हरिद्वार से ऋषिकेश 22 किलोमीटर लंबी पैदल कांवड़ यात्रा निकालेंगी। यात्रा भारत को वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ निकाली जा रही है। जिसमें बड़ी संख्या में संत समाज के साथ ही खिलाड़ी एवं स्थानीय लोग शामिल होंगे।खेल मंत्री आज सुबह साढ़े छह बजे जूना अखाड़ा पहुंचेंगी। इसके बाद पौने सात बजे हर की पैड़ी से ओलंपिक की मेजबानी के संकल्प के साथ कांवड़ उठाएंगी। कांवड़ यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए दोपहर दो बजे भगवान श्री वीरभद्र मंदिर ऋषिकेश पहुंचेेगी। विभागीय मंत्री इससे पहले भी वर्ष 2022 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के संकल्प के साथ हर की पैड़ी से ऋषिकेश तक 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा निकाल चुकी हैं। जबकि 2017 में उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संकल्प के साथ देहरादून से हरिद्वार तक 55 किलोमीटर साइकिल रैली निकाली थी।




