राहुल गांधी से मिले अंकिता के माता-पिता: दिल्ली में हुई मुलाकात, न्याय के लिए लड़ाई लड़ने का दिया आश्वासन

चार जून 2026 को पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में मौसम खराब होने से राहुल गांधी नहीं पहुंच पाए थे। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। उनका अंकिता भंडारी के माता-पिता से फोन बात कर जल्द ही मिलने का वादा किया था।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात की। उन्होंने बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके अलावा उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से मुलाकात कर अपनी मांगों से अवगत कराया।चार जून 2026 को पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में मौसम खराब होने से राहुल गांधी नहीं पहुंच पाए थे। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। उनका अंकिता भंडारी के माता-पिता से फोन बात कर जल्द ही मिलने का वादा किया था। राहुल गांधी के निर्देश पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बृहस्पतिवार को अंकिता के माता-पिता को मिलाया।माता-पिता ने बेटी अंकिता को न्याय दिलाने की बात कही। राहुल ने उन्हें आश्वासन दिया कि जिस सीमा तक वे चाहेंगे न्याय के लिए लड़ाई खुल कर लड़ने को तैयार है। संविधान में निहित है कि गरीब व पीड़ित को न्याय मिले। भाजपा ने सत्ता में रहकर इस भावना को खत्म किया है। हम उस भावना को दोबारा स्थापित करेंगे।




