Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

देहरादून वॉरियर्स बनी चैंपियन, खिताबी मुकाबले में हरिद्वार इल्मास को 36 रनों से हराया

देहरादून की ओर से गेंदबाजी में सबसे बड़े हीरो आदित्य रावत साबित हुए, उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से हरिद्वार के मध्य और निचले क्रम को ध्वस्त कर दिया।उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के तीसरे सीजन का बृहस्पतिवार को खिताबी मुकाबले के साथ समापन हो गया। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में देहरादून वॉरियर्स ने हरिद्वार इल्मास को 36 रनों से शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम की।

फाइनल मुकाबले में देहरादून ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज 22 रन के स्कोर पर ही टीम के दो महत्वपूर्ण विकेट गिर चुके थे। इसके बावजूद कप्तान कुणाल चंदेला ने धैर्य के साथ संतुलन बनाते हुए पारी की कमान संभाली। उन्होंने 51 गेंदों में आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 90 रनों की पारी खेली।दूसरे छोर से मोहम्मद उजैर मलिक ने उनका साथ निभाया और 46 गेंदों में चार चौके व चार छक्के जड़ते हुए 64 रन ठोके। दोनों बल्लेबाजों की बदौलत देहरादून ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 197 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिद्वार की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। देखते ही देखते 68 रन के स्कोर तक हरिद्वार की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी गई।देहरादून की ओर से गेंदबाजी में सबसे बड़े हीरो आदित्य रावत साबित हुए, उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से हरिद्वार के मध्य और निचले क्रम को ध्वस्त कर दिया। आदित्य ने 3.4 ओवरों में मात्र 19 रन खर्च करके चार महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। अभिषेक सिंह ने चार ओवर में 39 रन देकर दो सफलताएं हासिल कीं, जबकि सुमित जुयाल ने भी तीन ओवरों में 27 रन देकर दो विकेट चटकाए।

हरिद्वार की ओर से शाश्वत डंगवाल ने 59 रनों पारी खेलकर मैच में जान फूंकने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से कोई अन्य बल्लेबाज टिक न सका। आखिरकार हरिद्वार की पूरी टीम 19.4 ओवरों में 161 रनों पर ढेर हो गई और देहरादून ने 36 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button