Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

 नहाय खाय के साथ शुरू हुआ आस्था का महापर्व, व्रतियों ने सूर्यदेव से मांगी सुख समृद्धि

घरों में साफ-सफाई के साथ पूजा और प्रसाद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्व के दूसरे दिन आज खरना की परंपरा निभाई जाएगी।लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। सूर्य उपासना और छठी मैया की आराधना के इस पर्व के लिए राजधानी में पूर्वांचल समाज के लोगों में खासा उत्साह है।

घरों में साफ-सफाई के साथ पूजा और प्रसाद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्व के दूसरे दिन आज खरना की परंपरा निभाई जाएगी। इसके बाद रविवार शाम को विभिन्न घाटों पर व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। देहरादून में छठ पूजा के लिए टपकेश्वर मंदिर क्षेत्र, ब्रह्मपुरी, प्रेमनगर, रायपुर नहर और मालदेवता में नदी किनारे घाटों पर विशेष आयोजन होंगे। इन स्थानों पर रविवार शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं इकट्ठे होंगे।व्रती परिवार के सदस्यों के साथ घाटों पर पहुंचकर पारंपरिक तरीके से सूर्य देव की पूजा करेंगे। छठ पर्व के पहले दिन नहाय-खाय के तहत व्रती स्नान कर घर की शुद्धता का विशेष ध्यान रखते हैं और सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। आज खरना के दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखेंगे। शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा।

इस दौरान व्रती अन्न और जल दोनों का त्याग करते हैं। रविवार को संध्या अर्घ्य के दौरान बांस के सूप और टोकरी में फल, गन्ना, नारियल, ठेकुआ सहित विभिन्न पूजन सामग्री रखकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।

इसके बाद व्रती पारण कर अपना व्रत खोलेंगे। छठ पर्व में स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि सूर्य देव और छठी मैया की आराधना से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और संतान के सुखद भविष्य व दीर्घायु की कामना पूरी होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button