Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

दो बाइकों की टक्कर से महिला की मौत, दोनों चालक हिरासत में; पटेलनगर में सड़क पार करते समय हुआ हादसा

हादसे के बाद पुलिस ने दोनों बाइक चालकों को हिरासत में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में सड़क पार कर रही 55 वर्षीय महिला को दो बाइकों ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों बाइक चालकों को हिरासत में लेकर वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 9:30 बजे पटेलनगर में महिला के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली। इस पर चीता पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि इशरत पत्नी नाजिम, निवासी वाल्मीकि बस्ती संजय कॉलोनी, पटेलनगर पैदल सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक कृष्ण (18) निवासी लोहियानगर और रजत निवासी ब्रह्मपुरी चला रहे थे।पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को इंद्रेश अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों बाइक चालकों को हिरासत में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button