उत्तराखंड
गुलदार ने 11 वर्षीय पर बच्ची हमला कर किया घायल, मां और दादी के साथ घास लेने गई थी जंगल

मां और दादी के साथ घास लेने जंगल गई बच्ची पर गुलदार ने हमला कर दिया। घायल बच्ची को लेकर परिजन उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ लेकर पहुंचे।गुलदार ने बालिका की बाजू पर नाखून मारकर उसे घायल कर दिया। कशिश के चिल्लाने पर उसकी मां और दादी ने शोर मचाया, जिसके बाद गुलदार वहां से भाग गया।परिजन घायल बालिका को उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ लेकर पहुंचे। घटना की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। गुलदार के हमले के बाद जेस्टवाड़ी गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।




