Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

टाइगर श्रॉफ पर हमले की जांच: दो महिलाओं समेत 4 और आरोपी गिरफ्तार, अभिनेता पर गोली चलाने के मामले में कार्रवाई

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की जांच कर रही पुलिस की टीम ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया। कोर्ट के आदेश के बाद चारों को ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र भेज दिया गया है। जानिए पूरा मामलाअभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की जांच कर रही पुलिस की टीम ने दो महिलाओं समेत चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभिनेता पर गोली चलाने के मामले में दिल्ली पुलिस की टीम ने इस अहम कार्रवाई को अंजाम दिया। चार लोगों को दिल्ली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार करने के बाद महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को तीन दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र पुलिस के हवाले किया गया।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: हरियाणा और यूपी से पकड़े गए चार आरोपी

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जिन चार लोगों को पकड़ा है उन आरोपियों में हरियाणा के सोनीपत जिले के कुणाल (21) और सुमित (19) शामिल हैं। उत्तर प्रदेश की राधा (23) और बबीता (23) भी गिरफ्तार हुई हैं।टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले में नया खुलासा हुआ है कि शूटरों के निशाने पर टाइगर नहीं, बल्कि बॉलीवुड की एक अन्य हस्ती थी। हालांकि पुलिस ने नाम का खुलासा नहीं किया। कोटा से गिरफ्तार हमलावरों ऋतिक, रेहान व नाबालिग ने पुलिस को बताया कि कड़ी सुरक्षा के कारण वे हमला नहीं कर पाए तो बॉलीवुड में दहशत फैलाने के िलए टाइगर श्राफ को निशाना बनाया। उन्हें एक वीडियो से पता चला था कि टाइगर को पुलिस सुरक्षा नहीं मिली है। इस बीच, पुलिस कोटा से मंगलवार सुबह तीनों हमलावरों को कार से लेकर मुंबई रवाना हो गई। सुरक्षा दृष्टि से पुलिस टीम रात में कोटा में ही रुकी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button