Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

भाजपा पार्षद के घर डकैती मामला, नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी करने वाले गैंग का सदस्य गिरफ्तार

देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में भाजपा पार्षद के घर हुई डकैती के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में दिल्ली में सक्रिय नेपाली मूल के गैंग का नाम सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की है।देहरादून बसंत विहार क्षेत्र में पार्षद के घर में हुई डकैती मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दिल्ली में सक्रिय नेपाली मूल के गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 27,500 रुपये की चोरी की नकदी, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की गई है। पुलिस गैंग के तीन अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है।

बल्लीवाला चौक स्थित राज मार्केट निवासी महिपाल सिंह ने थाना बसंत विहार में तहरीर देकर बताया था कि दिल्ली की एक कंपनी के माध्यम से उनके घर काम करने आया भरत थापा अपने साथियों के साथ मिला। आरोप है कि आरोपियों ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को बेहोश कर दिया और घर से जेवर व नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कीएसएसपी के निर्देश पर गठित टीमों ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में भरत थापा के साथ चार अन्य लोगों के शामिल होने और हरियाणा नंबर की कार इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिली। मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दिनेश सुनार (27) को वारदात में इस्तेमाल सफेद अर्टिगा कार के साथ गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में दिनेश ने बताया कि वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और दिल्ली में टैक्सी चलाता है। गैंग के सदस्य घरों में काम करने के बहाने पहले रैकी करते थे। इसके बाद मौका मिलने पर चोरी करते थे। दिनेश टैक्सी से साथियों को घटनास्थल तक पहुंचाता और वारदात के बाद वापस ले जाता था। इसके बदले उसे चोरी के माल में हिस्सा मिलता था। बसंत विहार की घटना के बाद उसे 50 हजार रुपये दिए गए थे। पुलिस के मुताबिक भरत थापा, आदित्य, अभिषेक और एलेक्स की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button