Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

डीएवी में भिड़े दो छात्र गुट, चले लात-घूंसे, बीच-बचाव करने पहुंचे एबीवीपी नेताओं से भी हुई कहासुनी

दो छात्रों के बीच किसी छात्रा को लेकर कहासुनी हुई और मामला बढ़ने के साथ मारपीट तक पहुंच गया। कुछ देर बाद दोनों छात्रों के समर्थन में अन्य छात्र भी मौके पर पहुंच गए।डीएवी पीजी कॉलेज में मंगलवार को दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए। प्रथम वर्ष के दो छात्रों के बीच पहले कहासुनी हुई और बाद में दोनों के समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलते तो कॉलेज परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया।

दोपहर दो छात्रों के बीच किसी छात्रा को लेकर कहासुनी हुई और मामला बढ़ने के साथ मारपीट तक पहुंच गया। कुछ देर बाद दोनों छात्रों के समर्थन में अन्य छात्र भी मौके पर पहुंच गए। कॉलेज परिसर में मारपीट होते देख मौके पर छात्रों की भीड़ जुट गई।मामले की जानकारी मिलने पर एबीवीपी के कुछ छात्र नेता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन इस दौरान उनकी भी छात्रों से कहासुनी हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से डालनवाला थाने में तहरीर दी गई। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button