Home Tuition in Dehradun
राजनीति

कांग्रेस ने TVK से मांगे दो मंत्री पद और राज्यसभा सीट; बंगाल में कल सुबह 11 बजे शपथ

कल पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी और तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की तैयारी है। दोनों राज्यों में सुबह 11 बजे शपथ समारोह होगा।टी. टी. वी. दिनाकरन ने राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को पत्र सौंपकर एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए समर्थन देने की घोषणा की है। दिनाकरन ने स्पष्ट कहा कि उनकी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) का समर्थन कर रही है और इसी संबंध में उन्होंने राज्यपाल को पत्र सौंपा है। दिनाकरन ने कहा कि उन्होंने एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में सरकार बनाने के समर्थन में पत्र भेजा है, जिस पर पार्टी विधायक कामराज के भी हस्ताक्षर हैं। उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने टीवी चैनलों पर देखा कि उनकी पार्टी ने विजय का समर्थन किया है, तो वे हैरान रह गए। दिनाकरन के मुताबिक, उन्हें शक है कि कोई फर्जी पत्र जारी किया गया है या फिर राजनीतिक खरीद-फरोख्त की कोशिश हुई है।उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने विधायक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात कर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। दिनाकरन ने कहा कि अगर यह फर्जीवाड़ा या हॉर्स ट्रेडिंग का मामला है, तो इसकी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए और सच्चाई सामने आनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button