Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

कांग्रेस का कल दिल्ली चलो अभियान, बड़ी संख्या में कूच करेंगे कार्यकर्ता, गोदियाल ने किया आह्वान

गोदियाल ने कहा, नई दिल्ली में लोकतंत्र, संविधान व नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर दिल्ली चलो अभियान के तहत सोमवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी नेताओं, पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से दिल्ली पहुंचने का किया आह्वान। गोदियाल ने कहा, नई दिल्ली में लोकतंत्र, संविधान व नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सभी कार्यकर्ता पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए पूर्ण अनुशासन, संयम व एकजुटता बनाए रखें। लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करें।किसी भी प्रकार की हिंसा, अभद्र व्यवहार और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की गतिविधियों से दूर रहें। यदि प्रशासन की ओर से कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका जाता है, तो वहीं पर शांतिपूर्ण ढंग से बैठकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क और समन्वय बनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button