Home Tuition in Dehradun
Uttarakhand Election Promotion 2024
उत्तराखंड

दिल्ली में गुलाबी ठंड की दस्तक, इन राज्यों में बारिश के आसार, 

देश के कुछ राज्यों को छोड़ दें तो बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है। अक्टूबर में हुई बारिश ने समय से पहले सर्दी की दस्तक करा दी है। दिल्ली- एनसीआर में शुक्रवार हल्का कोहरा दिखा और लोगों ने गुलाबी ठंड का एहसास हुआ। IMD के मुताबिक, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ राज्यों में तेज बारिश की भी संभावना है।  मौसम विभाग ने आज यानी 14 अक्टूबर 2022 को पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के करीब 16 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। 

भारत के कई राज्यों तीन-चार दिनों तक हुई लगातार बारिश बंद हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज (14 अक्टूबर) उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहेगा। इन राज्यों से बारिश के बादलों की वापसी हो चुकी है। राजस्थान में भी बारिश होने का आसार नजर नहीं आ रहा है।

झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु व पूर्वोत्तर के असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज चमक व तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम श्रेणी की बारिश हो सकती है। कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने 16 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है

आईएमडी के मुताबिक आज भी कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ और भागों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल होने के आसार हैं। आज भारत के कई राज्यों में बारिश के लिए येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। माना जा रहा है कि 15 अक्टूबर के बाद से बारिशों का दौर थम सकता है।

दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां बारिश नहीं होगी लेकिन धूप भी नहीं निकलेगी और बादल छाए रहेंगे। वहीं, कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। आज यानी 14 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार) को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, आज दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा. हालांकि, 14 अक्टूबर से दिल्ली में आसमान साफ रहने का अनुमान है। हालांकि सुबह से ही दिल्ली में धुंध छाई हुई और कई इलाकों में AQI खराब श्रेणी में दर्ज की गई है।

Register Your Business Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button