Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

तेज बारिश से सहस्रधारा में बाढ़ जैसे हालात, गुच्चूपानी में फंसे सात पर्यटक, SDRF ने किया रेस्क्यू

पिछले साल आई आपदा ने सहस्त्रधारा में बड़ी तबाही मचाई थी। पुनर्निमाण के बाद गर्मी में यह पर्यटक स्थल फिर से गुलजार हो रहा था लेकिन बृहस्पतिवार को बारिश से तालाबों की दीवारें फिर से टूट गई। दूसरी ओर गुच्चूपानी में नहाने गए सात पर्यटक तेज बहाव के चलते एक टापू पर फंस गए।शहर और आसपास में हुई बारिश से बृहस्पतिवार को सहस्रधारा में बाढ़ जैसे हालात हो गए। यहां पर्यटकों के नहाने के लिए बनीं तालाबों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। उधर, गुच्चूपानी में नहाने गए सात पर्यटक फंस गए जिन्हें एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचाया। इनके अलावा शहर में हुई तेज बारिश से कई जगह जलभराव की स्थिति भी बनी।पिछले साल आई आपदा ने सहस्त्रधारा में बड़ी तबाही मचाई थी। पुनर्निमाण के बाद गर्मी में यह पर्यटक स्थल फिर से गुलजार हो रहा था लेकिन बृहस्पतिवार को बारिश से तालाबों की दीवारें फिर से टूट गई। गनीमत यह रही कि समय रहते यहां से पर्यटकों को निकाल लिया गया जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।दूसरी ओर गुच्चूपानी में नहाने गए सात पर्यटक तेज बहाव के चलते एक टापू पर फंस गए। एसडीआरएफ एसएसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि शुरुआत में सूचना मिली थी कि यहां पर तीन पर्यटक फंसे हैं। जब टीम पहुंची तो देखा कि सात पर्यटक उफनती नदी में टापू पर फंसे हुए हैं। पानी का बहाव तेज होने के कारण पर्यटक बेहद घबराए हुए थे। एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल ऑपरेशन शुरू किया और सभी को सुरक्षित बचा लिया गया




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button