Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

चुनावी व संगठनात्मक रणनीति का मंत्र देंगे केसी वेणुगोपाल, दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे देहरादून

उत्तराखंड में आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देने के लिए कांग्रेस संगठन सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल दो दिवसीय दौरे पर देहरादून में नेताओं और विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगे। पहली बार उत्तराखंड आ रहे राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल के दौरे से पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनके दौरे के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उनका यह दौरा उत्तराखंड में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों व संगठनात्मक रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नौ व दस जुलाई तक राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों के साथ लगातार बैठक करेंगे।इसके साथ ही जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों से भी बातचीत करेंगे। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पेपर लीक प्रकरण को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान छात्रों की गूंज, संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेंगे।प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल नौ जुलाई को देहरादून पहुंचेंगे। पार्टी नेताओं के साथ की संगठनात्मक मुद्दों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही आगामी चुनावी रणनीति पर मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय महासचिव के दौरे से पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार होगा।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button