Home Tuition in Dehradun
Uttarakhand Election Promotion 2024
उत्तराखंड

आधी रात को पत्नी की चाकू से हत्या, रातभर लाश के पास बैठा रहा पति; सुबह थाने पहुंच बताई कत्ल की वजह

सदर थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार कॉलोनी में नर्स की हत्या उसी के पति ने कर दी। पत्नी की मौत के बाद रातभर लाश के पास वह बैठा रहा। सुबह होते ही थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी कि उसने घरवाली का खून कर दिया है।

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के सरस्वती विहार कॉलोनी में चरित्र पर शक के चलते नर्स की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह करीब सात बजे थाने पहुंचकर पति ने हत्या की जानकारी दी तो पुलिसकर्मी उसे घटनास्थल पर लेकर पहुंचे। शव को अपने कब्जे में कर लिया। पति-पत्नी के बीच शुक्रवार को भी विवाद हुआ था। दोनों अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे।

सरस्वती विहार कॉलोनी की रहने वाली 32 वर्षीय मंजू गोला की शादी 12 वर्ष पहले गोविंद गोला के साथ हुई थी। मंजू पेशे से नर्स थी, जबकि गोविंद फोटोग्राफर है। दंपती के तीन बच्चे हैं। मंजू के नर्स होने के चलते स्टाफ और परिचितों के लगातार फोन आते थे। इससे पति उस पर शक करने लगा, जिसे लेकर आए दिन झगड़ा होने लगा। दोनों के परिजन कई बार उनके बीच में सुलह करा चुके थे।

गोविंद ने पुलिस को बताया कि रात में पत्नी ने दोबारा झगड़ा शुरू कर दिया। रात करीब तीन बजे उसने गुस्से में पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए। घटना के समय बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। पत्नी की हत्या करने के बाद वह कमरे में होता रहा। सुबह होते ही उसने थाने आकर सरेंडर कर दिया। एसीपी पीयूष कांत राय ने बताया कि हत्यारोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Register Your Business Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button