Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

युवा हो जाएं तैयार, सरकारी नौकरी का बड़ा मौका; समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

आयोग ने कुछ परीक्षा की तिथियों में अभ्यर्थियों के अनुरोध के हिसाब से बदलाव किया है। इसी हिसाब से संशोधित कैलेंडर जारी किया गया है।उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को समूह-ग की सात भर्तियों का संशोधित कैलेंडर जारी किया है। वहीं, वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक के 101 पदों पर भर्ती का विज्ञापन भी जारी कर दिया है।आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, पशुधन प्रसार अधिकारी, सर्वेक्षक, साहसिक खेल अधिकारी की परीक्षा अब 20 सितंबर के बजाए 18 अक्तूबर को होगी। कैमरामैन, प्राविधिक सहायक इतिहास की परीक्षा अब 18 अक्तूबर के बजाए 20 सितंबर को होगी।सहायक लेखाकार की परीक्षा अब चार अक्तूबर के बजाए एक नवंबर को होगी। वैयक्तिक सहायक परीक्षा अब एक नवंबर के बजाए 20 दिसंबर को होगी। विज्ञान इंटर, स्नातक स्तर के पदों की परीक्षा 17 जनवरी को ही होगी। इसके पूर्व के कैलेंडर में गलती से 2026 प्रकाशित हो गया था, जिसे 2027 किया गया है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button