Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर हादसा: चकराता जा रही पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, तीन घायल

चकराता के मोईला टॉप जा रहे पांच युवकों की कार ग्राम भेवना के पास अनियंत्रित होकर क्रश बैरियर तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी।चकराता जा रहे पर्यटकों की एक कार साहिया क्वानू मोटर मार्ग पर रविवार की शाम करीब पांच बजे ग्राम भेवना के पास ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार सवार मेरठ निवासी ऋषभ और शैंकी की मौके पर मौत हो गई जबकि जिला बिजनौर के निवासी विशु, भुवन व प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ मृतकों के पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है।घटनाक्रम के मुताबिक, चकराता के मोईला टॉप जा रहे पांच युवकों की कार ग्राम भेवना के पास अनियंत्रित होकर क्रश बैरियर तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए पुलिस, एसडीआरएफ व राजस्व प्रशासन को घटना की सूचना दी। साथ ही उन्होंने 108 को भी मौके पर बुलवा लिया।उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग के कर्मचारी-अधिकारियों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों व मृतकों को खाई से बाहर निकालकर साहिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।दुर्घटना में घायल ग्राम शिवाला कला जनपद बिजनौर निवासी विशु, ग्राम नूरपुर जिला बिजनौर निवासी भुवन और ग्राम किरतपुर जनपद बिजनौर निवासी प्रशांत को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर दुर्घटना में जान गंवाने वाले मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी शैंकी व ऋषभ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button