Home Tuition in Dehradun
Uttarakhand Election Promotion 2024
उत्तराखंड

कोई चांद तक सोने की सीढ़ी बनवाएगा, कोई मोदी को बता रहा भगवान का स्वरूप, नेताओं को हैरतअंगेज बयान

लोकसभा चुनाव का लेकर हो रहीं सभाओं में भाजपा और कांग्रेस नेताओं द्वारा हैरतअंगेज ही हीं विवादित बयान भी दिए जा रहे हैं। कोई चांद तक सोने की सीढ़ी बनवा रहा है तो कोई पीएम मोदी को भगवान का स्वरूप बता रहा है। पढ़िए, नेताओं के यह बयान…।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव में का रण जारी है। कांग्रेस भाजपा समेत अन्य पार्टियों के नेता प्रदेश की 25 सीटें पर जीत पक्की करने के लिए लगातार सभाएं और रोड शो कर रहे हैं। बीते दो दिन में पीएम नरेंद्र मोदी भी राजस्थान में दो बार आ चुके हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी हाल ही में प्रदेश में चुनावी सभा कर भाजपा पर जमकर हमला बोला था। इन चुनावी सभाओं में भाजपा और कांग्रेस नेताओं द्वारा हैरतअंगेज बयान भी दिया जा रहे हैं। कोई चांद तक सोने की सीढ़ी बनवा रहा है तो कोई पीएम मोदी को भगवान का स्वरूप बता रहा है। पढ़िए, नेताओं के यह बयान…। 

देशद्रोही और देश का गुनहगार है
झुंझुनू लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी ने बीते दिनों एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था जो हिंदू है और धार्मिक है फिर भी पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव में वोट डालता है। कमल के फूल के अलावा किसी और का बटन दबाता है तो वह देशद्रोही है, देश का गुनहगार है। 

कांग्रेस को वोट देने वाला बुद्धिहीन
टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने ऐसा कुछ कहा कि वह चर्चा का विषय बन गया। टोंक के आवां कस्बे में लोहारियों का चौक में सभा को संबोधित कर रहे जौनपुरिया ने कहा- जो आज भी कांग्रेस को वोट देता है, मेरी समझ में उससे बुद्धिहीन और बेचारा कोई और नहीं हो सकता। जौनपुरिया यहां ही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आम आदमी नहीं हैं। वे कहीं न कहीं भगवान का स्वरूप हैं। जिस तरह से वे काम काम कर रहे हैं उससे देश का विकास हो रहा है, महिलाएं और किसान सबका विकास हो रहा है। देश को मोदी ही चला सकते हैं, राहुल गांधी नहीं चला सकते। इसलिए, भाजपा को ही वोट दें। 

हिंदू को श्रीराम और मुस्लिम को अल्लाह मिल जाएंगे
जोधपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा ने भाजपा के 2047 तक विकसित भारत बनाने के नारे पर तंज कसा। उन्होंने कहा- भाजपा ने 10 साल में अपने वादे पूरे नहीं किए। अब 2047 तक विकसित देश बनाने की बात कह रहे हैं, तक तक मोदीजी 100 साल के हो जाएंगे, फिर कौन पूछेगा। उन्होंने कहा कि अगर वोट इसी आधार पर देना है तो मेरे पास हिंदू और मुस्लिम दोनों के लिए एक बहुत अच्छी स्कीम है। मैं चांद तक सोने की सीढ़ी बनवाऊंगा। चांद पर जाकर ऐसा काम करूंगा कि वहां हिंदू को भगवान श्रीराम और मुस्लिम को अल्लाह मिल जाएंगे। सबको अपने-अपने भगवान मिल जाएंगे। लेकिन, इसके लिए 30 साल लेगेंगे, तब तक मुझे वोट देना होगा। उचियारड़ा ने आगे कहा कि 30 साल बाद मैं 80 साल का हो जाउंगा और फिर मैं वोट लेने नहीं आऊंगा। अब या तो मेरी विकास वाली योजना पर भरोसा कर लो या सोने की सीढ़ी वाली स्कीम की पर। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले झूठ बोलकर और आपको मूर्ख बनाकर वोट ले रहे हैं। इसलिए, कांग्रेस को चुनें।

रामभक्तों के हत्यारे को वोट दिया 
राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा-बूंदी लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला की चुनावी सभा में कांग्रेस को लेकर तीखी बात कही थी। इसे लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत भी है। कथित तौर पर उन्होंने कहा था- ‘कांग्रेस के राज में राम भक्तों और संतों को गोलियों से भूना गया। पीएम मोदी ने श्री राम मंदिर का सपना पूरा किया है। अगर, फिर भी कांग्रेस को एक भी वोट गया तो, समझ लेना कि हमने रामभक्तों के हत्यारे को वोट दिया है’

भारत-पाकिस्तान का लोकतंत्र एक जैसा  
कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा ने भी बीते दिनों विवादित बयान दिया था। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टोंक में उन्होंने भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र को एक जैसा बता दिया। बैरवा ने कहा- आज के समय में दोनों देशों के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं रह गया है। पाकिस्तान में मिलिट्री राज चला रही है औ यहां नेता मिलिट्री राज चला रहे हैं।

Register Your Business Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button