उत्तराखंड
सर्वत्र सेवा फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा खलंगा युद्ध स्मारकमें सफाई अभियान कार्यक्रम किया गया
![](https://garhwalkesari.com/wp-content/uploads/2022/05/d3f04848-e8ef-430a-966b-7c7a47ed7118-647x470.jpg)
सर्वत्र सेवा फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर शहर के मुख्य पर्यटक स्थलों पर सफाई अभियान कार्यक्रम किए जाते आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज दिनांक 22 मई 2022 को सर्वत्र सेवा फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा खलंगा युद्ध स्मारक, नालापानी देहरादून में सफाई अभियान कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर यहां आए हुए पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को भी एसे पर्यटक स्थलों समेत अन्य स्थलों की स्वच्छता हेतु जागरुक एवं प्रेरित करने का प्रयास किया गया।
![](https://garhwalkesari.com/wp-content/uploads/2022/05/05df004e-e851-4092-a4e2-cd46f6980929.jpg)
![](https://garhwalkesari.com/wp-content/uploads/2022/05/6c2c181e-0998-4c41-b730-4e14b12762a3.jpg)
![](https://garhwalkesari.com/wp-content/uploads/2022/05/d3f04848-e8ef-430a-966b-7c7a47ed7118.jpg)