Home Tuition in Dehradun
Uttarakhand Election Promotion 2024
Uncategorized

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज,

 इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) आज लगेगा। भारत में सूतक काल भोर में 4 बजे से शुरू हो गया है। ग्रहण की वजह से गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर की जगह 26 अक्टूबर और भैया दूज 26 अक्टूबर की जगह 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दीपोत्सव भी इस साल पांच दिन की जगह 6 दिन तक चलेगा। 

सूर्य ग्रहण भारत में शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म होगा। ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले से सूतक काल प्रभावी हो गया है। ग्रहण को भारत समेत दुनिया के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है।

सूर्य ग्रहण के दौरान शुभ कार्य करने की मनाही है। देवी-देवताओं की मूर्ति के साथ ही तुलसी, पीपल और पेड़-पौधों को छूना भी मना है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से नहीं निकलना चाहिए। ग्रहण में भोजना पकाना और खाना नहीं चाहिए।

आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण में दान करना बेहद शुभ होता है। ग्रहण के समाप्त होने के बाद लोग घर की धुलाई करते हैं और गंगा जल का छिड़काव करते हैं। ग्रहण के खत्म होने के बाद स्नान करना चाहिए।

ओडिशा सरकार ने दीपावली पर 24 अक्टूबर तो सूर्य ग्रहण पर 25 अक्टूबर को छुट्टी की घोषणा की है। आज भारत के कई शहरों में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। यह शाम 4 बजर 29 मिनट पर लगेगा। 

Register Your Business Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button