नीट की नई तारीख का एलान, अब 21 जून को देशभर में होगी परीक्षा, पेपर लीक के आरोपों के चलते रद्द हुई थी

एनटीए ने नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा की नई तारीख का एलान कर दिया है। एजेंसी के मुताबिक, यह परीक्षा अब 21 जून को दोबारा होगी। परीक्षा को पेपर लीक के चलते रद्द कर दिया गया था। वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इस मुद्दे पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी। पढ़िए रिपोर्ट-राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए ने नीट-यूजी की नई तारीख का एलान कर दिया है। अब यह परीक्षा देशभर में 21 जून को होगी। इससे पहले यह परीक्षा 3 मई को हुई थी। हालांकि, पेपर लीक की आशंका के चलते यह सवालों के घेरे में आ गई थी। अब इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। एनटीए ने कहा था कि जल्द ही परीक्षा की नई तारीखों का एलान कर दिया जाएगा। इसके लिए छात्र-छात्राओं को दोबारा फीस देने की जरूरत नहीं होगी। इस परीक्षा के जरिए मेडिकल में प्रवेश दिया जाता है।परीक्षा की तारीख की घोषणा करते हुए एनटीए ने कहा कि उसने केंद्र सरकार की अनुमति के बाद नीट-यूजी-2026 की पुन: परीक्षा रविवार 21 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है। परीक्षार्थियों व अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल एनटीए के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें।




