Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

त्योहारी सीजन में बिगड़ने लगी हवा की सेहत, प्रदूषण बढ़ने के संकेत, घंटाघर में एक्यूआई 100 के पार

उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक्यूआई की 24 घंटे थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। इस तरह दीपावली से पहले और बाद में विभिन्न स्थानों पर वायु प्रदूषण की स्थिति परखी जाएगी।त्योहारी सीजन के बीच दून की हवा की सेहत बिगड़ने लगी है। शहर में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के संकेत मिलने लगे हैं। घंटाघर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 के पार पहुंच गया है। ऐसे में लोगों को आने वाले दिनों में वायु प्रदूषण को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को सावधानी बरतनी होगी।

उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक्यूआई की 24 घंटे थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। इस तरह दीपावली से पहले और बाद में विभिन्न स्थानों पर वायु प्रदूषण की स्थिति परखी जाएगी। आंकड़ों के अनुसार बीती छह नवंबर को घंटाघर का एक्यूआई 140 पहुंच गया। जबकि नेहरु कॉलोनी में वायु की गुणवत्ता 106 दर्ज की गई थी। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में एक्यूआई में वृद्धि होने के साथ सांस संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।मौसम सर्द होने के साथ वातावरण में नमी बढ़ने से हवा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। अब दीपावली से एक सप्ताह पूर्व और एक सप्ताह बाद की रीडिंग ली जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर-पश्चिम से आने वाली शुष्क हवाओं के रास्ते में बंगाल की खाड़ी से उठने वाली पूर्वी हवाएं जब आती हैं तो इस टकराव की वजह से हवा की रफ्तार काफी सुस्त पड़ जाती है। इससे प्रदूषक तत्व एक ही जगह जमा हो जाते हैं और हवा की सेहत खराब होने लगती है। निगरानी के दौरान सामने आने वाले आंकड़ों से शहर में वायु प्रदूषण की वास्तविक स्थिति का आकलन करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button