Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

पांच साल में यूसीसी से नकल विरोधी कानून तक, धामी सरकार का दावा-इन फैसलों ने बदली प्रदेश की तस्वीर

धामी सरकार ने अपने पांच साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखा। भाजपा ने कई फैसलों को अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों के तौर पर रिपोर्ट कार्ड में शामिल किया है। उत्तराखंड में प्रशासनिक व्यवस्था को जवाबदेह बनाने और कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर सरकार ने जोर दिया। भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता से लेकर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से वसूली तक, कई सख्त प्रावधान किए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के बीते पांच वर्षों में उत्तराखंड ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक जवाबदेही तय करने की दिशा में कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। रिपोर्ट कार्ड में भाजपा ने इन कड़े कानूनी सुधारों के माध्यम से कानून आधारित सुशासन का एक नया मॉडल पेश किया है।

27 जनवरी 2025 को उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बना। इस कानून ने विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे विषयों पर सभी नागरिकों के लिए एक समान नियम सुनिश्चित किए हैं। दूसरी ओर, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ रोकने और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए वर्ष 2023 में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया। इसके तहत पेपर लीक और नकल माफिया के लिए आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने, अवैध संपत्ति की जब्ती और दोषियों को परीक्षाओं से प्रतिबंधित करने जैसे कठोर प्रावधान किए गए हैं।सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए वर्ष 2022 में धर्मांतरण विरोधी कानून को और अधिक सख्त बनाया गया, जिससे बल, प्रलोभन या धोखाधड़ी से होने वाले अवैध धर्म परिवर्तन पर प्रभावी रोक लगी है। इसके अतिरिक्त, दंगों और विरोध प्रदर्शनों के दौरान सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से ही भरपाई करने के लिए लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली अधिनियम, 2024 लागू किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button