Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

अब एयरपोर्ट आने-जाने की टेंशन खत्म, इस एयरलाइन कंपनी ने शुरू की नई सेवा, जानिए पूरी डिटेल

एयरलाइन कंपनी खुद को सिर्फ एक एयरलाइन कंपनी तक सीमित नहीं रखना चाहती। इसलिए वह यात्रियों के पूरे यात्रा अनुभव को आसान और सुविधाजनक बनाने पर काम कर रही है।देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने यात्रियों के लिए ‘कैब विथ इंडिगो’ नाम से नई एयरपोर्ट टैक्सी सेवा शुरू की है। इस सेवा का मकसद यात्रियों को एयरपोर्ट आने-जाने के लिए भरोसेमंद, समय पर और बिना परेशानी वाला सफर उपलब्ध कराना है। कंपनी के अनुसार, यह सुविधा देशभर के सभी शहरों में उपलब्ध होगी। इसे इंडिगो ब्लूचिप लॉयल्टी प्रोग्राम से भी जोड़ा गया है। इसके तहत ग्राहक हर 100 रुपये खर्च करने पर पांच ब्लूचिप कमा सकेंगे। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान अतिरिक्त रिवॉर्ड्स पाने का मौका मिलेगा।दरअसल, कंपनी खुद को सिर्फ एक एयरलाइन कंपनी तक सीमित नहीं रखना चाहती। इसलिए वह यात्रियों के पूरे यात्रा अनुभव को आसान और सुविधाजनक बनाने पर काम कर रही है। इस दिशा में कंपनी पहले से ही यात्रियों को 7 लाख से अधिक होटल विकल्प और चुनिंदा पर्यटन स्थलों की बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करा रही है, ताकि एक ही प्लेटफॉर्म पर यात्रा से जुड़ी कई सेवाएं मिल सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button