Home Tuition in Dehradun
Uncategorized

प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 16 पद मंजूर, जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं

राज्य सरकार ने कॉलेज को समय पर शुरू करने के लिए तेजी से कदम उठाए हैं। धामी कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को अपनी बैठक में हरी झंडी दी, जिससे कॉलेज के लिए आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध हो सकेगा।उत्तराखंड के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के संचालन के लिए प्रधानाचार्य सहित 16 नए पद सृजित करने को धामी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। कॉलेज इसी साल जुलाई से अपनी कक्षाएं शुरू कर देगा। लोहाघाट, चंपावत में 250 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इस कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है।विभागीय अधिकारियों के अनुसार राज्य सरकार ने कॉलेज को समय पर शुरू करने के लिए तेजी से कदम उठाए हैं। धामी कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को अपनी बैठक में हरी झंडी दी, जिससे कॉलेज के लिए आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध हो सकेगा। जुलाई से कॉलेज के संचालन के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा को लोहाघाट स्थित इस नए कॉलेज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया भी पहले से ही चल रही है। इन 16 पदों के सृजन से कॉलेज के सुचारु संचालन में मदद मिलेगी। यह कदम प्रदेश में महिला खेल प्रतिभाओं को निखारने में सहायक होगा। इससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button