Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

कालसी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी यूटिलिटी, तीन महिलाओं की मौत, पांच घायल

कालसी के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटनाग्रस्त हुआ यूटिलिटी वाहन सवारियों को लेकर गागंरोऊ गांव से विकासनगर जा रहा था, जिसमें वाहन चालक समेत आठ लोग सवार बताए गए हैं। कालसी तहसील क्षेत्र के गांगरो के पास वायाधार नामक स्थान पर मंगलवार को एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में वाहन में सवार गांगरो निवासी लूसो देवी (65) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कुस्यौ निवासी गीता देवी (35) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। चिटाड़ निवासी धनौ देवी (53) की हायर सेंटर ले जाते वक्त मौत हो गई। दुर्घटना में घायल पांच लोगों का उप जिला अस्पताल विकासनगर में उपचार चल रहा है।नायब तहसीलदार रविंद्र असवाल ने बताया मंगलवार सुबह 9:30 बजे ग्राम चिटाड़ से सवारी लेकर विकासनगर की ओर आ रही यूटिलिटी वायाधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। वाहन में चालक सहित आठ लोग सवार थे। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। अन्य सात घायलों को उपचार के लिए 108 इमरजेंसी एबुलेंस से उप जिला अस्पताल विकासनगर भिजवाया गया। एक महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। उप जिला अस्पताल से एक महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया था, उसकी भी रास्ते में मौत हो गई।पांच घायलों का उपचार उप जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। घायलों का स्वास्थ्य सामान्य है। एसडीएम प्रेमलाल ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया घटना की जांच की जा रही है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button