उत्तराखंड
कालसी-चकराता मार्ग पर जोहड़ी के पास गदेरे में आया मलबा, बीच में फंसी सवारियों से फंसी कार

बारिश के बीच गदेरे में अचानक पानी और मलबा आ गया। इस दौरान एक कार गदेरे के बीच मलबे में फंस गई।विकासनगर में मंगलवार सुबह कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जोहड़ी के पास गदेरे में अचानक पानी और मलबा आ गया। इस दौरान एक कार गदेरे के बीच में फंस गई। जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।




