Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंडक्राइम

NEET UG पेपर लीक का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, राजस्थान SOG ने डालनवाला से पकड़ा

राजस्थान में नीट पेपर लीक के मामले में वहां जांच कर रही टीम झुंझुनूं से पहले ही 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बताया जा रहा है कि सीकर में मिले एक गेस पेपर में से सौ से अधिक प्रश्न इस बार की नीट परीक्षा में आए थे। हालांकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शुरुआती तौर पर पेपर लीक से इन्कार किया है। फिलहाल राजस्थान में एटीएस और एसओजी टीम मामले  की जांच कर रही है।राजस्थान में नीट यूजी-2026 परीक्षा के पेपर लीक मामले में राजस्थान एसओजी ने देहरादून से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश निवासी झुंझुनू, राजस्थान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से देहरादून में छिपा था।जानकारी के अनुसार राजस्थान एसओजी को जांच के दौरान इनपुट मिला था कि पेपर लीक मामले में वांछित आरोपी देहरादून में मौजूद है। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने देहरादून पुलिस से संपर्क कर आरोपी के संबंध में जानकारी साझा की। राजस्थान पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर देहरादून पुलिस की टीम ने डालनवाला थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लिया।एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि युवक को थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद इसकी सूचना राजस्थान पुलिस को दी गई। रविवार को देहरादून पहुंची राजस्थान एसओजी टीम ने आरोपी राजेश को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया और उसे अपने साथ राजस्थान ले गई। देहरादून से हुई इस गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button