Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

झील के पास पैराफिट तोड़कर खाई में गिरा गुजरात के यात्रियों का टेम्पो ट्रैवलर, मची चीख पुकार

टेम्पो ट्रैवलर में गुजरात मूल के पांच परिवारों के सदस्य सवार थे, जो वर्तमान में मुंबई में रहते हैं। दुर्घटना के समय वाहन में कुल 20 लोग सवार थे।मसूरी में मल्होत्रा होमस्टे के निकट एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। हरिद्वार से मसूरी की ओर आ रहा यात्रियों से भरा टेम्पो ट्रैवलर (संख्या DL1VC5507) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैराफिट को तोड़ते हुए करीब 10 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि वाहन नीचे पेड़ों में अटक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के अनुसार, टेम्पो ट्रैवलर में गुजरात मूल के पांच परिवारों के सदस्य सवार थे, जो वर्तमान में मुंबई में रहते हैं। दुर्घटना के समय वाहन में कुल 20 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।वाहन को चालक सोनू पुत्र राजेंद्र कुमार (40), निवासी सेक्टर-18, रोहिणी, दिल्ली चला रहा था। हादसे में यात्री श्रीमती सखी पटेल (45) को साधारण चोटें आई हैं। उन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।

राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा संबंधित मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button