Home Tuition in Dehradun
Uncategorized

मां बदरीनाथ दर्शन करने गई, बेटे ने नशेड़ी मामा के साथ मिलकर उड़ाए घर से गहने और नकदी, गिरफ्तार

बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए गई मां की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर बेटे ने अपने मामा के साथ मिलकर घर में रखे सोने के आभूषण और नकदी चुरा ली। ऑनलाइन जुए और नशे की लत के चलते दोनों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामा-भांजे को गिरफ्तार कर लिया है।रेशममाजरी पाल मोहल्ला निवासी मोनिका गोस्वामी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह परिवार के साथ बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए गई थीं। लौटने पर अलमारी में रखे सोने के आभूषण और नकदी गायब मिले। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले। जांच आगे बढ़ने पर शक घर के ही लोगों पर गया। पुलिस ने मोनिका गोस्वामी के पुत्र चिराग बोरा और उनके भाई अमित सिंह नेगी, निवासी पाल मोहल्ला रेशममाजरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button