Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

हल्द्वानी से गूंजा मिशन-2027 का शंखनाद: चुनावी मोड में भाजपा, नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा

उत्तराखंड भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बुधवार को पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आई। रामपुर रोड स्थित एक होटल में प्रदेश भर से जुटे सैकड़ों पदाधिकारियों के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरा।उत्तराखंड भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति में बुधवार को भाजपा पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आई। यहां रामपुर रोड स्थित एक होटल में प्रदेश भर से जुटे सैकड़ों पदाधिकारियों के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए तैयार रहने और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूती दिलाने का मंत्र दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में राजनीति सत्ता नहीं साधना है, भोग नहीं त्याग है और तपस्या है। उत्तराखंड सरकार विकास को प्राथमिकता देते हुए काम कर रही है और भाजपा राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वंदे मातरम् और तुष्टिकरण की राजनीति को लेकर कांग्रेस बेनकाब हो चुकी है, जबकि पिछली सरकारों ने देश की जनसांख्यिकी बिगाड़ने का काम किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि बूथ और मंडल को मजबूत करना है, संघर्ष और परिश्रम के बल पर ही 2027 में हैट्रिक लगेगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डबल इंजन सरकार में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचा है, हमने जो कहा वो किया, चारधाम, ऑलवेदर रोड, पर्यटन और रोजगार पर सरकार का फोकस है और सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाना है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि संगठन ही सरकार की ताकत है और 2027 में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनना तय है। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन हो गई है और अब शुद्धिकरण जैसे मामलों पर राजनीति कर रही है। पूर्वप्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जबकि कांग्रेस परिवार की पार्टी है। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरेगा और चुनावी तैयारियों को धार देगा। कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि भाजपा में ही दलित सुरक्षित है और कांग्रेस शुद्धिकरण के नाम पर वोट की राजनीति कर रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस का सफाया होने वाला है और पूर्व सैनिक आज भी भाजपा के साथ हैं। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि शिक्षा और युवा शक्ति ही 2027 का चुनाव जिताएगी और सरकार ने युवाओं के लिए ऐतिहासिक काम किए हैं। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने कहा कि युवा पूरी तरह भाजपा के साथ है। सैकड़ों वो कार्यकर्ता हैं जो चुनाव लड़ाएंगे और इस बैठक से संदेश जाएगा कि हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button