कांग्रेस नेता हिरासत में, केदारनाथ में हेली सेवा रोकी, मंत्री रेखा आर्या ने पति पर एफआईआर कराई

त्तराखंड में आज अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। लोकभवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया। उधर, रुड़की में यूट्यूबर का शव मिला है। वहीं, मौसम खराब होने के कारण केदारनाथ हेली सेवा रोकी गई।अंकिता भंडारी मामले को लेकर कांग्रेस ने आज पत्रकारवार्ता की। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेगी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी की लड़ाई पूरे प्रदेश में लड़ी जाएगी। और इसके सभी एकजुट होंगे। पत्रकारवार्ता के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकार्त लोक भवन के बाहर प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेता हरक सिंह सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका। इसके बाद प्रदर्शनकारी लोकभवन के गेट से अंदर जाने का प्रयास करने लगे। साथ ही गेट पर ज्ञापन चिपकाने लगे। मामला बढ़ने पर पुलिस ने पूर्व सीएम हरीश रावत समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली के इंडिया गेट पर बीती रातभर प्रदर्शन हुआ। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर सुबह 3.45 बजे अंकिता के माता-पिता, विपक्षी नेताओं और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। सभी प्रदर्शनकारियों को तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में रखा गया है।अंकिता के माता-पिता को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन दो घंटे बाद सुबह 6 बजे उन्हें रिहा कर दिया गया। हिरासत में लिए जाने के बाद अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने चेतावनी दी कि यदि उनकी बेटी को न्याय नहीं मिला, तो देशभर में आंदोलन किया जाएगा। दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने की खबर सामने आते ही उत्तराखंड में विरोध प्रदर्शन शुरु हो गए। अंकिता भंडारी हत्याकांड में दुष्यंत गौतम का नाम कथित वीआईपी के रूप में सामने आया था।पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि “हमें हिरासत में ले लिया गया है। यह उनका अधिकार है; पुलिस के पास यह अधिकार है और उन्होंने हमें हिरासत में लिया है। आगे क्या करना है, यह हम तय करेंगे—चाहे पुलिस स्टेशन से या जेल से—कि हमारी आगे की रणनीति क्या होगी



