Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

शामली में दो वॉल्वो बसों पर पथराव; शीशे तोड़कर अंदर घुसे पत्थर, बाल-बाल बचे यात्री

वॉल्वो बस दिल्ली जा रही थी। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने बस पर पथराव कर दिया। पहले तो लगा कि किसी ने गलती से पत्थर फेंका है। इसके बाद जब एक दो पत्थर और आए तो चालक ने गाड़ी रोक दीदेहरादून से दिल्ली जाने वाली और दिल्ली से देहरादून आने वाली दो वॉल्वो बसों पर शामली में पथराव हो गया। पत्थर बस का शीशा तोड़ते हुए अंदर चले गए। बस में सवार यात्री बाल-बाल बचे। परिवहन निगम ने इस मामले में बागपत के रमाला थाने में शिकायत दी है।जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार दोपहर बाद करीब चार बजे की है। 1010 नंबर की वॉल्वो बस दिल्ली जा रही थी। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने बस पर पथराव कर दिया। पहले तो लगा कि किसी ने गलती से पत्थर फेंका है। इसके बाद जब एक दो पत्थर और आए तो चालक ने गाड़ी रोक दी।इसी बीच दिल्ली से 8080 नंबर की एक अन्य वॉल्वो बस दिल्ली से देहरादून की ओर आ रही थी। उसी जगह दूसरी बस पर भी किसी ने पत्थरबाजी कर दी। पत्थर शीशा तोड़कर अंदर आया तो वहां बैठे कुछ यात्रियों के हाथ में लगा है। पत्थर की गति कम हो जाने से कोई जख्मी नहीं हुआ है लेकिन बसों के सामने वाला और किनारे का शीशा टूट गया। निगम ने इस घटना को गंभीरता से लिया है।




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button