Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

दोपहर बाद बदला मौसम, हर्षिल समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, पड़ रही कड़ाके की ठंड

हर्षिल सहित मां गंगा के शीतकालीन धाम मुखबा में बर्फबारी शुरू हो गई। अभी तक यहां छह इंच से ज्यादा बर्फ जम चुकी है।

उत्तराखंड में मौसम ने आज फिर करवट बदली। सुबह से ही राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहे। वहीं, यमुनोत्री धाम सहित आस-पास के इलाकों में दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। साथ ही हर्षिल सहित मां गंगा के शीतकालीन धाम मुखबा में बर्फबारी शुरू हो गई। अभी तक यहां छह इंच से ज्यादा बर्फ जम चुकी है। मां यमुना के शीतकालीन पुजारी अरुण उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री क्षेत्र में बर्फबारी होने से ठंड में इजाफा हुआ है।

कई जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज शुक्रवार को बिजली चमकने, ओलावृष्टि के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई थी। जबकि झोकेदार हवाएं तापमान को गिराने का काम करेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चलेंगी। जबकि अगले दिन दो मार्च को बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहीं तीन मार्च को भी प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button