राम मंदिर केस के बाद फैसला: मनसा देवी में बिना जेब वाले कपड़े पहनेंगे पुजारी; कमेटी गठित, कैमरों से निगरानी

महंत रविंद्रपुरी महाराज ने सभी पुजारियों को पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। श्रीमहंत ने कहा कि मंदिर में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने सभी पुजारियों को पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। श्रीमहंत ने कहा कि मंदिर में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रत्येक श्रद्धालु को उसके दान की गई राशि की रसीद दी जाएगी और चढ़ावे में आने वाली राशि का प्रतिदिन का हिसाब रखा जाएगा। दान राशि और चढ़ावे का उपयोग जनहित में किया जाएगा। मंदिर में चढ़ाए गए नारियल, प्रसाद और फूल को भी दोबारा नहीं चढ़ाया जा सकेगा।अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी विवाद पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि चंपतराय को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। चंपत राय का चरित्र निष्कलंक है और उन पर लगाए जा रहे आरोपों पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। जब तक उन पर लगे आरोप सिद्ध नहीं हो जाते, तब तक उन्हें दोषी मानना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच जारी है, जल्द ही सब कुछ साफ हो जाएगा।




