उत्तराखंड
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान अब कुमाऊं में खोलने की तैयारी, आयुष मंत्रालय से प्रस्ताव पर चर्चा

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना की दिशा में पहल तेज हो गई है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आयुष मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर ऊधमसिंह नगर के किच्छा स्थित खुरपिया फार्म में संस्थान स्थापित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की। राज्य सरकार ने संस्थान के लिए 50 एकड़ विवाद रहित भूमि पहले ही केंद्र को प्रस्तावित कर दी है।




