होली के दिन आगरा मेट्रो की टाइमिंग में हुआ बदलाव, दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगी सेवा

होली के त्योहार पर मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। होली वाले दिन मेट्रो सेवा दोपहर 2.30 बजे शुरू होगी। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि मेट्रो कर्मचारी और लोग होली के पर्व को धूमधाम के साथ मना सकें
आगरा मेट्रो ने होली के त्योहार पर गाड़ियों की टाइमिंग में बदलाव किया है। होली के दिन यानी सोमवार को मेट्रो सेवा दोपहर 02:30 बजे शुरू होगी। यह फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि मेट्रो कर्मचारी और लोग होली का पर्व मना सकें।
आगरा मेट्रो के द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार होली के त्योहार के अवसर पर यानी 25 मार्च, 2024 को मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर 2.30 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध होंगी।
दोनों टर्मिनलों यानी मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन और ताज पूर्वी गेट मेट्रो स्टेशन से ट्रेन सेवाएं दोपहर 2.30 बजे आरंभ होंगीं और उसके बाद सामान्य रूप से रात 10 बजे तक चलेंगी।