BJP नेता हत्याकांड: चार दिन बाद पटरी पर लौटने लगी गांव की जिंदगी, खुले बाजार, लौटे पलायन कर गए मुस्लिम परिवार

भाजपा नेता विनोद कुमार हत्याकांड के बाद तनाव और भय के माहौल से गुजर रहे बैरागीवाला गांव में अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। घटना के बाद गांव छोड़कर चले गए मुस्लिम समुदाय के परिवार लौटने लगे हैं। कई दिनों से बंद पड़े घरों के ताले और दुकानों के शटर भी खुलने लगे हैं। भाजपा नेता विनोद कुमार हत्याकांड के बाद तनाव और भय के माहौल से गुजर रहे बैरागीवाला गांव में अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। घटना के बाद गांव छोड़कर चले गए मुस्लिम समुदाय के परिवार लौटने लगे हैं। कई दिनों से बंद पड़े घरों के ताले और दुकानों के शटर भी खुलने लगे हैं। तनाव के माहौल को देखते हुए हम परिवार सहित खुशहालपुर अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए थे। गांव में अब स्थिति धीरे धीरे सामान्य हो रही हैं मैं घर लौटा हूं जल्द ही अपने बच्चों को भी वापस लेकर आ जाऊंगा गांव का माहौल हमेशा से ही अच्छा रहा है कुछ लोगों की वजह से गांव में तनाव की स्थिति पैदा हुई है। हम सभी गांव वाले चाहते हैं कि ऐसे लोगों का साथ नहीं दिया जाएगा और कानून उन्हें कठोर से कठोर सजा दे।




