Home Tuition in Dehradun
Uttarakhand Election Promotion 2024
उत्तराखंडराजनीतिरोजगार समाचार

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग शुरू, सोनिया-प्रियंका और राहुल कहां डालेंगे वोट

 कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव होने जा रहा है। देशभर में 9 हजार से अधिक प्रतिनिधि नए अध्यक्ष को चुनने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वोटिंग का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक है। करीब 22 साल बाद कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। गांधी परिवार के करीबी मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच मुकाबला है। मतों की गिनती बुधवार को होगी। मतों की गिनती के बाद लगभग 24 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से होगा। सोनिया और प्रियंका गांधी दिल्ली में वोट डालेंगे जबकि राहुल गांधी कर्नाटक में वोट करेंगे।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और अन्य CWC सदस्यों एवं वरिष्ठ नेताओं सहित कुल 75 कांग्रेस प्रतिनिधि दिल्ली के ऑल इंडिया कांग्रेस दफ्तर मुख्यालय में अपना वोट डालेंगे। दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में 280 प्रतिनिधि वोट डालेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान केंद्रों पर कांग्रेस प्रतिनिधि जुट रहे हैं। तस्वीरें लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय की हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। तस्वीरें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर के आवास की हैं।

बैलेट पेपर में दो उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर का नाम है। उम्मीदवारों के नाम के सामने बॉक्स बनाया गया है। मतदाताओं को पसंदीदा उम्मीदावरों के नाम के आगे बने बॉक्स में टिक लगाना होगा।

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने बेंगलुरु में एक प्रेस कांफ्रेंस की। खड़गे ने कहा कि अगर वह कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं तो गांधी परिवार से सलाह लेते रहेंगे। खड़गे ने कहा कि गांधी परिवार ने काफी संघर्ष किया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। राहुल गांधी के साथ कई और प्रतिनिधि भी हैं। यात्रा के चलते कर्नाटक के बेल्लारी स्थित संगनाकल्लु में मतदान केंद्र बनाया गया है। राहुल गांधी के अलावा 40 प्रतिनिधि इसी मतदान केंद्र पर वोट डालेंगे।

Register Your Business Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button