80वें स्वतंत्रता दिवस का देशभर में जश्न; इंडोनेशिया में भूकंप के झटके; कई राज्यों में मौसम का कहर

आज शनिवार, 15 अगस्त 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। भारत आज स्वतंत्रता के 80 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेने के बाद 13वीं बार देशवासियों को संबोधित करेंगे। वहीं, ओडिशा में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जहां 429 गांव प्रभावित हुए और 41 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण 114 सड़कें बंद हैं। अयोध्या में आज से सावन झूला मेला शुरू हो रहा है, जहां 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है और 28 अगस्त तक रामनगरी में उत्सव की धूम रहेगी। उधर, इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप गई है और सुनामी के अलर्ट को लेकर नजर बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाय को लेकर बयान देते हुए कहा कि गाय हमारी माता है और वह केवल राष्ट्रीय पशु नहीं है।भारत अपनी स्वतंत्रता के 80 साल पूरे होने के अवसर पर जश्न मना रहा है। 1947 में मिली आजादी के बाद से हर साल देश का मुख्य समारोह लाल किले पर होता है। आज पीएम मोदी लाल किले पर ध्वजारोहण करने के बाद परेड की सलामी लेंगे। प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से 13वीं बार देशवासियों को संबोधित भी करेंगे।




