Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास भू-धंसाव, थराली-देवाल के पास चट्टान खिसकी, वाहन फंसे

मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास भू-धंसाव होने से यातायात प्रभावित हुआ है। वहीं थराली-देवाल मार्ग पर चट्टान खिसकने से कई वाहन फंस गए, जिससे आवाजाही बाधित हो गई।मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास आज मंगलवार सुबह करीब पांच बजे भू-धंसाव होने से सड़क यातायात के लिए बंद हो गया। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मौके पर जेसीबी मशीन लगाकर मलबा हटाने और सड़क खोलने का कार्य शुरू कर दिया।लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता प्रदीप सिंह शाही ने बताया कि मौके पर रोड़ कटिंग कार्य चल रहा है। इस स्थान पर हिल साइड कटिंग का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग की टीम लगातार सड़क खोलने में जुटी हुई है। जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं मार्ग बंद होने से मसूरी और देहरादून के बीच आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है।स्टेट हाईवे थराली-देवाल रोड कोठी-नंदकेशरी के बीच चट्टान खिसकने से बंद हो गया है। सड़क बंद होने के कारण दोनों तरफ उत्तराखंड परिवहन निगम की बस समेत 50 से अधिक वाहन फंस गए हैं। मार्ग अवरुद्ध होने से यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चट्टान हटाने और यातायात बहाल करने के लिए संबंधित विभाग की कार्रवाई का इंतजार है।






Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button