Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

पहाड़ों में बूंदाबांदी से मैदान में गिरा पारा, आज भी ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

देहरादून समेत नैनीताल, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और तेज दौर की बारिश के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।बीते कुछ दिनों से परेशान कर रही गर्मी के बीच मौसम बदला तो मैदान से लेकर पहाड़ तक लोगों को बड़ी राहत मिली। मंगलवार सुबह पहाड़ी क्षेत्रों में हुई हल्की बूंदाबांदी का असर मैदानों में भी साफ दिखाई दिया। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य हुआ तो चुभती-जलती गर्मी से बड़ी राहत मिली।दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहे और शाम होते-होते ठंडी हवाओं ने वातावरण को और भी सुहाना बना दिया। तेज धूप और उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम के इस बदले मिजाज से बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही भी बढ़ी नजर आई। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में हुई हल्की बारिश और बादल छाने से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई जा रही है, जिससे गर्मी का असर सीमित रहेगा।




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button