उत्तराखंड
विजय दिवस के अवसर पर देहरादून गांधी पार्क में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
![](https://garhwalkesari.com/wp-content/uploads/2022/12/ea858499-b087-4471-af21-11f943fa822d-780x470.jpg)
पाकिस्तान पर 51 वर्ष पूर्व भारत की विजय के अवसर पर गांधी पार्क देहरादून के युद्ध स्मारक पर इस युद्ध में शहीद हुए 4000 शहीदो को संयुक्त नागरिक संगठन, राज्य आंदोलनकारी मंच, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण समिति, दून सिख वेलफेयर सोसाइटी, जगतबंधु ट्रस्ट,मुस्लिम राष्ट्रीय एकता मंच,दून एक्स सर्विस लीग,रूलक आदि सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रतिनिधियों में लेफ्टिनेंट कर्नल बीएम थापा, अमरजीत सिंह भाटिया,विशंभर नाथ बजाज, अवधेश शर्मा, ब्रिगेडियर केजीबहल,सुमित प्रजापति, मुकेश नारायण शर्मा, शक्ति प्रसाद डिमरी, दिनेश शर्मा, प्रदीप कुकरेती, जितेंद्र डडोना, सुशील त्यागी आदि शामिल थे।
प्रेषक:-प्रदीप कुकरेती, सचिव, संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून।
![](https://garhwalkesari.com/wp-content/uploads/2022/12/ab48a7ad-0f6c-4f47-9336-b09d4f146fea-1024x473.jpg)